मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर से की भेंट, आध्यात्मिक विषयों पर हुई चर्चा – uttarakhandawaaz.in

मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर से की भेंट, आध्यात्मिक विषयों पर हुई चर्चा

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित श्री श्री रविशंकर द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ लिविंग संस्था विश्वभर में शांति, योग और मानवीय मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनके मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक प्रदेश के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

श्री श्री रविशंकर ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए राज्य की उन्नति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता उसे वैश्विक स्तर पर एक विशिष्ट पहचान प्रदान करती है, जिसे और सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

मुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं के मार्गदर्शन को राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इस प्रकार के संवाद को समाज के लिए लाभकारी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *