देहरादून ,
नव वर्ष एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दून पुलिस द्वारा नगर और देहात क्षेत्रों में सघन आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की निगरानी स्वयं सभी क्षेत्राधिकारी मौके पर मौजूद रहकर कर रहे हैं।
पुलिस की अलग–अलग टीमें सीमावर्ती चेक पोस्टों, आंतरिक मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों, मॉल तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच कर रही हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र डॉग स्क्वाड और बम डिस्पोजल टीम की भी सहायता ली जा रही है।
अभियान के दौरान अब तक पुलिस द्वारा लगभग 3799 वाहनों की चेकिंग की गई है, जबकि 4981 व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
एसपी सिटी देहरादून ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि नव वर्ष और त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?