गूगल मैप पर भी अपडेट होगा रूट डायवर्जन, मसूरी–दून के लिए विशेष व्यवस्था
देहरादून ,
क्रिसमस, विंटर कार्निवल और नए साल के जश्न को देखते हुए दून पुलिस ने 20 दिसंबर से 1 जनवरी तक के लिए विस्तृत यातायात प्लान जारी कर दिया है। इस दौरान शहर और मसूरी में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए गूगल मैप पर रूट डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों को अपडेट करवाया जाएगा।
भीड़भाड़ वाले इलाकों में कड़ी निगरानी
ट्रैफिक एसपी लोकजीत सिंह ने बताया कि प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्थानों पर घुड़सवार पुलिस, अतिरिक्त ट्रैफिक जवान और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी।
नो-पार्किंग जोन और अवैध रूप से खड़े वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटाया जाएगा।
कई चरणों में रहेगा ट्रैफिक प्लान
पुलिस के अनुसार—
-
20–21 दिसंबर: वीकेंड ट्रैफिक
-
24–29 दिसंबर: विंटर कार्निवल
-
25 दिसंबर: क्रिसमस
-
31 दिसंबर–1 जनवरी: न्यू ईयर सेलिब्रेशन
इन्हीं को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग दिनों के लिए अलग ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा।
मसूरी आने-जाने के लिए विशेष रूट
दिल्ली, सहारनपुर, हरिद्वार, ऋषिकेश और दून से मसूरी आने-जाने वाले वाहनों के लिए प्लान-ए और प्लान-बी के तहत अलग-अलग रूट तय किए गए हैं।
मसूरी में ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर कैम्बर बैक रोड, झड़ीपानी, बार्लोगंज, गज्जी बैंड और कुठाल गेट से डायवर्जन किया जाएगा।
शटल सेवा से मिलेगी राहत
1 जनवरी के बाद मसूरी में भीड़ बढ़ने पर शटल सेवा आधारित प्लान लागू होगा—
-
प्लान-बी: किंग क्रेग पार्किंग से शटल
-
प्लान-सी: गज्जी बैंड से शटल
-
प्लान-डी: कुठाल गेट से शटल सेवा
पार्किंग की व्यापक व्यवस्था
मसूरी और दून में हजारों वाहनों की पार्किंग क्षमता सुनिश्चित की गई है, जिनमें—
-
मसूरी: गज्जी बैंड, पिक्चर पैलेस, लंढौर रोड, किंग क्रेग, होटल पार्किंग आदि
-
दून: परेड ग्राउंड, रेंजर्स ग्राउंड, काबुल हाउस, एमडीडीए मल्टीलेवल पार्किंग, राजीव गांधी कॉम्प्लैक्स शामिल हैं।
इन जगहों पर रहेगी सबसे ज्यादा परेशानी
पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है क्योंकि राजपुर रोड, पैसेफिक मॉल, घंटाघर, दिलाराम चौक, हरिद्वार रोड, मसूरी पिक्चर पैलेस और लालटिब्बा जैसे क्षेत्रों में यातायात दबाव सबसे अधिक रहता है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट, पार्किंग स्थल और ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा यात्रा से पहले गूगल मैप पर अपडेट रूट अवश्य जांच लें, ताकि त्योहारों का आनंद सुरक्षित और सुगम तरीके से लिया जा सके।
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!