हर छात्र संविधान का सम्मान करे: कुलपति
देहरादून ,
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने संवैधानिक मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के पथरीबाग, आईटीएस और मेडिकल—तीनों कैम्पस में एक साथ आयोजित किया गया।
विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। उन्होंने छात्रों से संविधान में निहित समानता, बंधुत्व और सेवा के सिद्धांतों को समाज में प्रसारित करने की अपील की।
कार्यक्रम कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रथपन के. पिल्लई और कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर के निर्देशन में आयोजित हुआ, जबकि संचालन प्रो. (डॉ.) मालविका सती कांडपाल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता, ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक वाचन से हुई। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र और संविधान के प्रति सम्मान की शपथ ली। संविधान की प्रस्तावना के आधार पर दिए गए संकल्प में एकता, अखंडता, न्याय और समानता बनाए रखने पर जोर दिया गया। आयोजन विश्वविद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल द्वारा किया गया था।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रथपन के. पिल्लई ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों का आधार है। उन्होंने युवाओं से संविधान के सिद्धांतों को जीवन और व्यवहार में अपनाने की अपील की।
कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने कहा कि संविधान दिवस हमें लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जिम्मेदारी निभाने की याद दिलाता है। उन्होंने छात्रों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) मालविका सती कांडपाल ने कहा कि संविधान दिवस केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने छात्रों से उनके संवैधानिक बोध को मजबूत करने और राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय चेतना, एकता और संवैधानिक मूल्यों का विस्तार होता है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं सैकड़ों छात्रों ने प्रतिभाग किया।

I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.com/register?ref=IXBIAFVY
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?