देहरादून ,
खानपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी ने महिला के साथ गंभीर अपराध करने के बाद खुद को गुमशुदा दिखाकर पुलिस व परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच ने आरोपी की चालाकी का भंडाफोड़ कर दिया।
गुमशुदगी का नाटक करता रहा आरोपी
दिनांक 7 नवंबर 2025 को आरोपी के परिजनों ने थाना खानपुर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। लेकिन जांच में बड़ा खुलासा हुआ—जो व्यक्ति गुमशुदा बताया जा रहा था, वही एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाने, उसे डराने-धमकाने, और शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में वांछित था।
अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
जांच में पता चला कि आरोपी ने पीड़िता को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ असोभनीय कृत्य किए और वीडियो बनाकर धमकाना शुरू कर दिया। लगातार धमकियों के कारण पीड़िता मानसिक प्रताड़ना झेलती रही। मजबूर होकर पीड़िता ने थाना खानपुर में शिकायत दर्ज कराई।
गिरफ्तारी से बचने के लिए रचा ‘गुमशुदगी’ का ड्रामा
जब अपराध उजागर होने लगा तो आरोपी जानबूझकर फरार हो गया और अपनी गिरफ्तारी से बचने हेतु गुमशुदगी का झूठा नाटक तैयार किया, जिसमें उसके परिजन भी अनजाने में शामिल हो गए।
पुलिस ने डाला पानी, खोले सभी राज
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
-
संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
-
थानाध्यक्ष खानपुर की निगरानी में विशेष टीमों का गठन हुआ।
-
पुलिस ने साइबर, तकनीकी और मानवीय संसाधनों के माध्यम से लोकेशन ट्रेस की।
अंततः आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
-
नाम: अमित पुत्र बरफान
-
निवासी: ग्राम दल्लावाला, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार
-
उम्र: 29 वर्ष
-
मुकदमा संख्या: 303/25
-
धाराएँ: धारा 64(2)m, 123, 351(3) BNS
-
(गुमशुदगी संख्या: 15/2025)

Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.bh/register?ref=GGYHGRE