प्रदेश स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर इस वर्ष का राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 6 से 8 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।
लोक संस्कृति और युवा प्रतिभाओं का संगम बनेगा महोत्सव
यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि युवा महोत्सव में लोक नृत्य, लोकगीत, लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
उन्होंने कहा कि इस बार प्रतियोगिताओं के लिए पहली बार ऑनलाइन एंट्रीज भी स्वीकार की जा रही हैं। हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार और युवा प्रतिभाएं अपनी प्रस्तुतियां देंगी।
अधिकतम युवा सहभागिता का लक्ष्य
रेखा आर्या ने कहा कि इस वर्ष महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए विभागीय अधिकारियों को सरकारी व निजी स्कूलों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
“हमारा प्रयास है कि इस आयोजन में प्रदेश के कोने-कोने से अधिक से अधिक युवा भाग लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें,”
उन्होंने कहा।
अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण की भी हुई समीक्षा
बैठक में मंत्री ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खेल विभाग द्वारा संचालित प्रशिक्षण योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगा और इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।रेखा आर्या ने बताया कि अब तक 600 से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है और प्रदेश भर में युवाओं में इस पहल को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
बैठक में रहे उपस्थित
बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगाई, और उपनिदेशक शक्ति सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य बिंदु संक्षेप में:
- युवा महोत्सव 6 से 8 नवंबर तक आयोजित होगा
- लोक नृत्य, लोकगीत, लेखन व भाषण प्रतियोगिताएं होंगी
- पहली बार ऑनलाइन एंट्री की सुविधा
- अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू
- 600 से अधिक युवाओं ने कराया पंजीकरण
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.com/register-person?ref=JW3W4Y3A
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.