त्यौहारी सीज़न में यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर देहरादून पुलिस का अनोखा प्रयास

देहरादून ,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में विशेष कार्ययोजना लागू की गई है। इस योजना के तहत यातायात पुलिस ने त्यौहारी सीज़न में “EEE” (Education, Engineering, Enforcement) कॉन्सेप्ट पर प्रभावी ढंग से काम किया।

Education (शिक्षा): आम जनता, वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाए गए।
Engineering (अभियांत्रिकी): प्रमुख चौराहों और तिराहों पर ट्रैफिक डायवर्जन, बैरिकेडिंग और संकेतकों की व्यवस्था कर यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाया गया। साथ ही, पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण कर आवागमन को सुगम बनाया गया।
Enforcement (प्रवर्तन): यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही की गई। विशेष ध्यान नो-पार्किंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसे उल्लंघनों पर दिया गया।

इसी क्रम में, दून पुलिस ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की। रेलवे क्रॉसिंग और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में wrong lane, double lane और zebra crossing नियमों का पालन न करने वाले चालकों को दंडित करने के बजाय प्यार से समझाया गया। फ्लेक्सी पोस्टर और शालीन संवाद के जरिए उन्हें अपनी गलती का एहसास कराया गया।

पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों को विनम्रता से संबोधित करते हुए कहा गया—
“Sir, जय हिंद! देखिए सर, आप Traffic Rules Break कर रहे हैं। यह अच्छी बात नहीं है सर, कृपया नियमों का पालन करें।”
इस पहल ने वाहन चालकों को गहराई से प्रभावित किया। कई लोगों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया।

त्यौहारों के दौरान यातायात संचालन में लगे पुलिसकर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों की तत्परता और समर्पण भावना की सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इन्हीं के अथक प्रयासों से भीड़भाड़ के बावजूद शहर का यातायात सुचारु बना रहा।

दून पुलिस की यह पहल न केवल नियम तोड़ने वालों को जागरूक करने में सफल रही, बल्कि पुलिस-जनसंपर्क की एक सकारात्मक मिसाल भी बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *