दिवाली पर बिजली रहेगी 24×7, यूपीसीएल ने बनाई विशेष रणनीति

देहरादून,

इस दिवाली राजधानी समेत प्रदेशभर में बिजली की किल्लत नहीं होगी। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है।

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि इन दिनों बिजली की मांग लगभग 4.6 करोड़ यूनिट है, जबकि दिवाली पर यह मांग पांच करोड़ यूनिट से अधिक हो सकती है। इसके मद्देनजर बाजार से अनुमानित मांग के अनुसार बिजली खरीदी जाएगी और किसी भी आपूर्ति बाधा को न्यूनतम समय में दूर किया जाएगा।

यूपीसीएल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दिवाली के दौरान आपूर्ति पर पल-पल नजर रखी जाए। इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। यदि कहीं ट्रांसफार्मर फूंकता है या कोई अन्य आपूर्ति संबंधी समस्या आती है, तो उसे तत्काल बदला जाएगा। आकस्मिक परिस्थितियों में ट्रॉली ट्रांसफार्मर उपलब्ध होंगे। उपभोक्ता अपनी शिकायत सीधे 1912 हेल्पलाइन या customercare@upcl.org पर दर्ज करा सकते हैं।

यूजेवीएनएल भी दिवाली के दौरान 24 घंटे निर्बाध बिजली उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए तैयार है। यूजेवीएनएल के एमडी डॉ. संदीप सिंघल ने सभी अधिकारियों को अधिकतम विद्युत उत्पादन और हाइड्रो प्रोजेक्ट पर टीम तैनात रखने के निर्देश दिए हैं।

One thought on “दिवाली पर बिजली रहेगी 24×7, यूपीसीएल ने बनाई विशेष रणनीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *