देहरादून ,
उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने अपने नियमित कर्मचारियों को दीपावली से पूर्व बड़ा तोहफा दिया है। निगम प्रबंधन ने तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने आदेश जारी करते हुए बताया कि सभी नियमित कर्मचारियों को एक जुलाई 2025 से बढ़ा हुआ तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इस बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों और अधिकारियों को 55 की जगह 58 प्रतिशत डीए मिलेगा।
इसके साथ ही नियमित कर्मचारियों को नियमानुसार 7000 रुपये तक का दीपावली बोनस दिया जाएगा। वहीं उपनल एवं सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) कर्मचारियों को 5000 रुपये का एकमुश्त बोनस मिलेगा।
महंगाई भत्ता और बोनस की इस घोषणा से यूपीसीएल कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। दीपावली से ठीक पहले मिली इस सौगात को कर्मचारियों ने स्वागतयोग्य कदम बताया।
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.