देहरादून ,
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2025 के पांचवें दिन स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। मैदान खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के जयघोष से गूंज उठा। हर खिलाड़ी अपनी सीमा को पार करते हुए “हर कदम जीत की ओर” का संदेश दे रहा था।
प्रतियोगिता की मुख्य हाइलाइट्स:
-
200 मीटर दौड़: बालक वर्ग में पारस रावत, बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज की प्राची ने फिनिशिंग लाइन को सबसे पहले छूकर जीत दर्ज की।
-
400 मीटर दौड़: बालक वर्ग में महेन्द्र, बालिका वर्ग में खुशी चैहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-
800 मीटर दौड़: स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नैचुरोपैथी के नवीन और स्कूल ऑफ नर्सिंग की सुहानी ने अपनी गति और धैर्य से सभी को प्रभावित किया।
-
100 मीटर हर्डल रेस: आर्यन नेगी और प्राची ने अपना दबदबा बनाए रखा।
टीम खेलों में प्रदर्शन:
-
क्रिकेट फाइनल: स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नैचुरोपैथी ने स्कूल ऑफ फार्मेसी को हराकर खिताब अपने नाम किया।
-
खो-खो (बालिका वर्ग): स्कूल ऑफ नर्सिंग ने स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज को आखिरी क्षणों में मात देकर फाइनल ट्रॉफी जीती।
-
कबड्डी (बालक वर्ग): स्कूल ऑफ फार्मेसी ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को हराकर विजेता ट्रॉफी उठाई।
खेलोत्सव का हर क्षण यह साबित करता रहा कि “मैदान में हार-जीत नहीं, आत्मविश्वास ही असली जीत है।” एसजीआरआरयू के युवा खिलाड़ियों ने दिखाया कि अनुशासन, मेहनत और जज्बा ही सफलता की असली कुंजी हैं।

Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.