उत्तराखंड राजभवन में आयोजित हुआ निःशुल्क विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर – uttarakhandawaaz.in

उत्तराखंड राजभवन में आयोजित हुआ निःशुल्क विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर

देहरादून ,
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में बुधवार को राजभवन, उत्तराखंड में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत कर्मचारियों व उनके परिजनों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सहित अधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण किया।
शिविर में राजभवन, मुख्यमंत्री आवास परिसर और सर्किट हाउस एनेक्सी में तैनात कर्मचारियों व उनके परिजनों ने स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठाया। कुल 267 लाभार्थियों की जांच की गई।

सेवाओं का विवरण

  • रक्तदान: 10

  • ई-रक्तकोष पंजीकरण: 26

  • मधुमेह जांच: 160

  • सामान्य फिजिशियन परामर्श: 150

  • सामान्य ओपीडी: 132

  • हृदय रोग विशेषज्ञ परामर्श: 18, ईसीजी: 25

  • सर्जरी: 08, ईएनटी जांच: 54

  • हड्डी रोग जांच: 87

  • स्त्री रोग जांच: 25

  • नेत्र जांच: 66

  • चर्म रोग जांच: 38

  • मानसिक स्वास्थ्य जांच: 02

  • बाल रोग जांच: 18

उपस्थित विशेषज्ञ

शिविर में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. शिखा जंगपांगी, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अजय आर्य, सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा, दून मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गीता जैन, मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. आर.एस. बिष्ट, राजभवन चिकित्सालय प्रभारी डॉ. ए.के. सिंह समेत अनेक वरिष्ठ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *