देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी और दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस पावन पर्व पर हम अपने जीवन में अहंकार त्यागकर सच्चाई और सदाचार के मार्ग पर चलें और सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की विजय के इस अवसर पर भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को अपनाकर जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।
धामी ने यह भी प्रार्थना की कि धर्म और सत्य की विजय के इस पर्व पर हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।