देहरादून परेड ग्राउंड में धू-धू कर जलेगा 121 फीट ऊंचा रावण

देहरादून ,

देशभर में दशहरा की तैयारियां जोरों पर हैं और राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में भी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस साल 121 फीट लंबा रावण का पुतला लगाया गया है, साथ ही 70 और 60 फीट लंबे कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले भी तैयार किए जा रहे हैं।

मुख्य आकर्षण रावण की लंका का भव्य स्ट्रक्चर है, जिसे दशहरा के दिन रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों के दहन के लिए सजाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरे ग्राउंड में बैरिकेड लगाए गए हैं और आतिशबाजी के लिए अलग क्षेत्र चिन्हित किया गया है।

परेड ग्राउंड में रावण का पुतला लगाने के बाद से ही लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और लोग यहां सेल्फी लेने पहुंच रहे हैं। विजयदशमी के दिन रावण पुतला दहन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मेले में शामिल हो सकते हैं।

सभी व्यवस्थाएं 1 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएंगी, ताकि 2 अक्टूबर को होने वाले विजयदशमी उत्सव के लिए परेड ग्राउंड पूरी तरह तैयार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *