देहरादून ,
विभिन्न महाविद्यालयों में चल रही छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया के दौरान नियमों का उल्लंघन कर अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ एसएसपी देहरादून ने अधिनस्त अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया है। इसके तहत पुलिस लगातार चैकिंग अभियान चला रही है और नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।
डालनवाला डीएवी कॉलेज में कार्रवाई
25 सितंबर 2025 को डीएवी कॉलेज, डालनवाला में छात्र संगठनों द्वारा निकाली गई रैलियों के दौरान:
-
24 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
-
बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 15
-
ट्रिपल राइडिंग पर 5
-
रैश ड्राइविंग पर 2
-
रैट्रो साइलेंसर प्रयोग करने पर 2
-
रैली में उपस्थित अन्य छात्रों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
सतर्क निगरानी
दून पुलिस सीसीटीवी सर्विलांस और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रख रही है और नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर रही है।