देहरादून ,
उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा संदेश सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीते चार साल में 26,025 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। यह उपलब्धि पिछले 20 साल में 9 मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में मिली कुल 11,528 नौकरियों से कहीं आगे है।
राज्य गठन से अब तक की सरकारी नियुक्तियों पर नजर डालें तो धामी सरकार का कार्यकाल सबसे ऐतिहासिक और यादगार साबित हुआ है।
20 साल बनाम 4 साल – बड़ा अंतर
-
20 साल (9 मुख्यमंत्री): 11,528 नौकरियां
-
4 साल (धामी सरकार): 26,025 नौकरियां
आयोगवार भर्ती – धामी सरकार का रिकॉर्ड
-
UKSSSC – 11,041 नियुक्तियां
-
UKPSC – 8,359 नियुक्तियां
-
UMSSSB – 5,926 नियुक्तियां
अन्य सरकारें (20 साल):
-
UKSSSC – 4,193
-
UKPSC – 6,128
-
UMSSSB – 1,207
युवाओं के लिए पारदर्शिता और भरोसा
धामी सरकार ने विशेष रूप से समूह ग के 16 हज़ार पदों पर नियुक्तियां कीं, जबकि अधिकारियों के 10 हज़ार पदों पर चयन हुआ। सरकार ने रोजगार को लेकर एडवांस जॉब कैलेंडर भी जारी किया है। इसके तहत 10 हज़ार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और विज्ञप्तियां जल्द जारी होंगी।