देहरादून ,
बागेश्वर जिला चिकित्सालय में एक बच्चे की मृत्यु के मामले में गंभीर लापरवाही सामने आने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने दोषी अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आदेश जारी किए।
कार्रवाई के प्रमुख बिंदु
1. डॉ. तपन शर्मा – प्रभारी CMS
- आरोप: असंवेदनशीलता, एम्बुलेंस व्यवस्था सुनिश्चित न करना, प्रशासनिक अक्षमता।
- कार्रवाई: तत्काल प्रभाव से पद से हटाए गए, निदेशक कुमाऊं मंडल से संबद्ध।
2. ईश्वर सिंह टोलिया और लक्ष्मण कुमार – 108 वाहन चालक
- आरोप: कर्तव्यों के प्रति उदासीनता व असंवेदनशीलता।
- कार्रवाई: एक माह तक कार्य से विरक्त, अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश।
3. महेश कुमार, श्रीमती हिमानी (नर्सिंग अधिकारी) और सूरज सिंह कन्नाल (कक्ष सेवक)
- आरोप: कर्तव्यों के प्रति उदासीनता।
- कार्रवाई: कठोर चेतावनी, भविष्य में पुनरावृत्ति न करने का आदेश।
4. डॉ. भूरेन्द्र घटियाल – चिकित्साधिकारी
- आरोप: संवेदनशीलता की कमी और लापरवाही।
- कार्रवाई: कठोर चेतावनी जारी।
5. डॉ. अंकित कुमार – बाल रोग विशेषज्ञ
- आरोप: संघर्षरत बालक के प्रति सहानुभूति न दिखाना।
- कार्रवाई: प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज।
स्वास्थ्य विभाग का सख्त संदेश
- घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए विभाग ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- हर अधिकारी और कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी संवेदनशीलता से निभाने के निर्देश।
- पुनरावृत्ति होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी।