कृषि मंत्री ने कुमाऊं दौरे के तीसरे दिन राजकीय उद्यान रामगढ़ का किया निरीक्षण

गढ़ क्षेत्र में मंडी खोलने की घोषणा 
देहरादून ,

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने कुमाऊं दौरे के तीसरे दिन आज राजकीय उद्यान रामगढ़ का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि रामगढ़ क्षेत्र औद्यानिकी के लिए गोल्डन बेल्ट है उन्होंने क्षेत्र में मंडी खोलने की घोषणा की। इस दौरान भ्रमण के पश्चात कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय फल उत्पादक किसानों के साथ एक बैठक की। जिसमे ंउपस्थित कृषकों द्वारा औद्यानिकी में आ रही समस्याओं को कृषि मंत्री के समक्ष रखा गया। इस दौरान कृषकों द्वारा कृषि मंत्री गणेश जोशी को फलों के प्रसंस्करण के लिए क्षेत्र में एक आधुनिक फल प्रसंस्करण इकाई की स्थापना किए जाने का आग्रह किया तथा कोल्ड चैन एवं सैटेलाइट मंडी स्थानीय स्तर पर स्थापित करने की मांग रखी गई। इस दौरान कृषकों द्वारा मंत्री को अवगत कराया गया कि वर्तमान में क्षेत्र में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में वृहद मात्रा में सेब के नए अति सघन उद्यान स्थापित कराये जा रहे हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी अधिकारियों को सेब विपणन हेतु तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया तथा क्षेत्र में मंडी खोलने की भी घोषणा की। मंत्री ने कहा कि जनपद नैनीताल में गत वर्ष विभिन्न योजनाओं में लगभग 1.5 लाख सेब क्लोनल रूट स्टॉक आधारित सेब पौधों का रोपण कराया गया है। गौरतलब है कि रामगढ़ में कृषक गौरव शर्मा द्वारा वर्ष 2019-20 में 0.40 हे. में 1000 सेब क्लोनल रूट स्टॉक आधारित स्पर प्रजाति किंग रॉट, गाला सिनिकोरैड आदि का रोपण किया गया है। उनके द्वारा अवगत कराया गया है कि इसके अतिरिक्त अभी तक लगभग 2500 सेब क्लोनल रूट स्टॉक आधारित स्पर प्रजाति के विभिन्न उन्नत किस्मों का रोपण किया जा चुका है। इस दौरान इनके उद्यान में पूर्व प्रचलित रैड डेलिसस, रॉयल डेलिसस, भूरा डैलिसस, गोल्डन डैलिसस बर्किघम, राईमर आदि पौधे पूर्व में रोपित किए गए हैं। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी व कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *