देहरादून–पौंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पूर्णतः बंद, पुल का एक हिस्सा गिरा

देहरादून ,

लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब प्रमुख मार्गों पर भी देखने को मिल रहा है। देहरादून–पौंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रेमनगर नन्दा की चौकी के पास स्थित पुल का एक हिस्सा भारी जलप्रवाह के चलते टूट गया है। इस कारण मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे। सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों ओर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है —

  • देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले वाहनों को पंडितवाड़ी रांगड़वाला तिराहे से भेजा जा रहा है।

  • वहीं विकासनगर से देहरादून आ रहे वाहनों को सिघनीवाला तिराहे से मोड़ा जा रहा है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से इस मार्ग का रुख न करें और पुलिस द्वारा दिए गए यातायात निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *