अस्त-व्यस्त दून घाटी: सीएम धामी पहुंचे आपदा प्रभावितों के बीच, पीएम मोदी ने ली बरसात से नुकसान की जानकारी

देहरादून ,

अतिवृष्टि से अस्त-व्यस्त हुई दून घाटी में हालात का जायज़ा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज आपदा प्रभावित इलाकों में पहुँचे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दूरभाष पर मुख्यमंत्री धामी से बात कर उत्तराखंड में भारी बारिश से हुई तबाही की विस्तृत जानकारी ली।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने राज्य को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस आपदा की घड़ी में प्रदेश के साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन व सहयोग से राज्य में राहत कार्य और भी तेज़ी से संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक मशीनरी पूरी तत्परता से सक्रिय है और बचाव व राहत कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय विधायक व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न हो और उन्हें राहत सामग्री, सुरक्षित ठहराव, भोजन, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा,

“प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व स्थानीय प्रशासन लगातार सक्रिय हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *