दो युवक खाई में गिरे, एक की मौत, दूसरा घायल

मसूरी / देहरादून ,

दून कंट्रोल रूम द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि ओल्ड मसूरी मार्ग, राजपुर में दो युवक एक सौ मीटर खाई में गिर गये जिनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मौके पर पहंुचकर वहां पर अपना रेस्क्यू अभियान चलाया और इस दौरान एक की मौत हो गई, जबकि घायल युवक को व युवक के शव को खाई से बाहर निकाला गया। इस दौरान सूचना प्राप्त एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी संतोष सिंह रावत के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पहुँचकर लगभग 100 मीटर नीचे खाई में उतरकर उक्त युवकों तक पहुँच बनायी जिसमंे एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व दूसरा युवक घायल अवस्था में मिला। इस अवसर पर टीम द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को कड़ी मशक्कत करते हुए खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया व मृतक को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *