क्लेमेंटटाउन थाने में युवा दून डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का हंगामा

दुकानदार पर उत्पीड़न और भुगतान न करने का आरोप, समाजसेवी रविंद्र आनंद की हस्तक्षेप से मामला शांत

देहरादून ,

 सुभाष नगर स्थित एक दुकानदार द्वारा माल लेने के बाद भी भुगतान न करने से नाराज युवा दून डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के व्यापारी गुरुवार को क्लेमेंटटाउन थाने पहुंच गए। यहां व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर आक्रोश जताते हुए जमकर हंगामा किया।

व्यापारियों का आरोप है कि दुकानदार ने सालभर पहले उनसे माल लिया था, लेकिन अब तक उसका पैसा नहीं चुकाया। इस पर उन्होंने दुकानदार के खिलाफ थाने में तहरीर दी। व्यापारी पुलिस की ढिलाई से नाराज होकर वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र सिंह आनंद को मौके पर बुला लाए।

रविंद्र आनंद ने थाने में उपस्थित एसओ गोविंद सिंह से वार्ता की और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग रखी। एसओ के निर्देश पर पुलिस ने दुकानदार को थाने बुलाकर फटकार लगाई और जल्द से जल्द व्यापारियों का बकाया लौटाने के आदेश दिए।

बीच-बचाव के दौरान दुकानदार ने भी अपनी गलती स्वीकार की और पैसे लौटाने का आश्वासन दिया।

मौके पर मौजूद लोग

इस दौरान रविंद्र सिंह आनंद के साथ संगठन से कमलजीत शर्मा, अनिल कुमार भोला, प्रगति कुमार मान, संजय भाटिया, आशीष कपूर, शुभम गर्ग, संजीव अग्रवाल, अनुज जैन, वीर सिंह, आशीष वालिया, कुलवंत सिंह, नितिन, संजय गोयल, नरेश जैन, सुरेंद्र मिनोचा, विभोर जैन समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *