उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, शासन ने डीएम को दिए सख्त निर्देश

देहरादून,

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

  • 3 सितम्बर: देहरादून, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट, अन्य जिलों में येलो अलर्ट।

  • 4 से 7 सितम्बर: लगभग सभी जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

शासन के निर्देश जिलाधिकारियों को

  • हर स्तर पर सुरक्षा और तत्परता सुनिश्चित करें।

  • किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में तुरंत कार्रवाई व सूचना साझा करें।

  • PWD, BRO, NHAI सड़कें बंद होने पर तुरंत खोलें।

  • थाने, चौकियां और राजस्व कर्मी हाई अलर्ट पर रहें।

  • किसी अधिकारी/कर्मचारी का मोबाइल स्विच ऑफ न रहे।

  • जरूरत पड़ने पर फंसे लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

  • विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु विद्यालयों में सतर्कता बरती जाए।

  • भारी बारिश में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों का आवागमन रोका जाए।

  • जिला सूचना अधिकारी मीडिया के जरिए लोगों को सचेत करें और अपील करें कि अनावश्यक बाहर न निकलें।

  • भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मशीनरी व उपकरण पहले से तैनात हों।

आपदा की सूचना हेतु संपर्क नंबर

  • SEOC: 0135-2710335, 0135-2710334

  • टोल फ्री: 1070

  • मोबाइल: 9058441404, 8218867006

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *