सीएम धामी ने की आपदा राहत कार्यों की समीक्षा

देहरादून,

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों को तेज़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और सड़कों, बिजली व पानी की आपूर्ति को शीघ्र बहाल किया जाए।

मुख्यमंत्री ने मानसून सीजन तक प्रशासन को अलर्ट मोड में रखने की बात की और कहा कि जिलाधिकारियों को जरूरी संसाधन तुरंत उपलब्ध कराए जाएं। मुआवजा जल्द जारी किया जाए।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने संवेदनशील क्षेत्रों में पहले से प्रबंध करने की बात की। सचेत एप का प्रचार कर लोगों को समय पर सूचना देने पर जोर दिया गया।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जिलों में 24 घंटे निगरानी रखने की हिदायत दी और कहा कि किसी भी आपात स्थिति पर त्वरित प्रतिक्रिया की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *