सीवर सफाई श्रमिकों के लिए सख्त दिशा-निर्देश

देहरादून ,

उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने सीवर सफाई श्रमिकों के लिए सुरक्षा उपकरणों की अनिवार्यता और वेतन बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना सुरक्षा उपकरण के सफाई कार्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से बैठक में कहा कि सुरक्षा उपकरणों के खरीद संबंधित दस्तावेज 1 अगस्त तक उपलब्ध कराए जाएं। इसके अलावा, उन्होंने ठेकेदारों को सुरक्षा किट, ईएसआई और बीमा की सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए।

मकवाना ने सफाई कार्य को जोखिमपूर्ण बताते हुए अधिक वेतन और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही, आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता अभियान चलाने का भी आदेश दिया।

उन्होंने “नमस्ते योजना” में पंजीकरण के लिए मुख्य नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बंसल से भी संपर्क किया। बैठक में जल संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी और श्रमिक नेता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *