देहरादून,
उत्तराखंड में अब राष्ट्रीय स्तर का फिल्म महोत्सव आयोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय को केंद्र सरकार के सहयोग से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में डॉ. उपाध्याय ने राज्य की फिल्म नीति के क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में फिल्म निर्माण के लिए अनुमति प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम पहले से ही संचालित है।
फिल्म महोत्सव के आयोजन से उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।