देहरादून
जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में चकराता और त्यूनी स्वास्थ्य केंद्रों की प्रगति पर समीक्षा बैठक की। बैठक में बताया गया कि दोनों स्वास्थ्य इकाइयों में आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने और नई मशीनों की उपलब्धता के लिए कई कार्य पूरे हो चुके हैं और कुछ तेजी से प्रगति पर हैं।
🏥 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चकराता
-
अलग काउंटर: पंजीकरण और दवा वितरण हेतु अलग-अलग काउंटर बनाने का काम इसी सप्ताह शुरू होगा।
-
भर्ती व्यवस्था: मरीजों की भर्ती और डिस्चार्ज समय पंजिका में अंकित किया जा रहा है।
-
उपकरण:
-
डेंटल सेक्शन में RBG मशीन की मरम्मत पूरी, अब कार्यशील।
-
प्रसव कक्ष के लिए ₹1.40 लाख की डिलीवरी टेबल और ₹60,000 की LED फोकस लाइट का कर्यादेश जारी।
-
-
भवन सुधार: विद्युत री-वायरिंग हेतु निविदा प्रक्रिया शुरू।
-
मानव संसाधन: 2 नई कक्ष सेविकाओं की नियुक्ति।
-
रोगी वाहन: ₹15 लाख की मंजूरी से महिंद्रा बोलेरो नियो एंबुलेंस (BS-06 मॉडल) खरीदी, कुल लागत ₹12.56 लाख।
🏥 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, त्यूनी
-
नई मशीनें और उपकरण:
-
डेड बॉडी डीप फ्रीजर उपलब्ध।
-
500 mAH एक्स-रे मशीन हेतु निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में।
-
नई अल्ट्रासाउंड मशीन GEM पोर्टल से खरीदी जा चुकी।
-
15 रूम हीटर और 5 इलेक्ट्रिक केतली स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्ध।
-
मरीजों के बेड हेतु नए तकिए और 5 बेंच उपलब्ध।
-
-
मानव संसाधन: कक्ष सेविका और स्वच्छक की तैनाती।
-
इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार:
-
भवन मरम्मत, शौचालय विस्तार, प्रसव एवं PNC कक्ष का आकार बढ़ाने और टाइलिंग का काम जारी।
-
बैड व उपकरणों का पेंटिंग और टाइलिंग कार्य पूरा, वॉल टाइलिंग प्रगति पर।
-
-
विशेष सेवाएं:
-
अब रेडियोलॉजिस्ट हर महीने 2 दिन सेवाएं देंगे।
-
त्यूनी PHC को टाइप-B में अपग्रेड करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया।
-
👥 बैठक में उपस्थित अधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश चौहान, संबंधित अधिकारी और चिकित्सक।
👉 डीएम सविन बंसल ने कहा कि दोनों स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर सुविधाओं से लैस कर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।