देहरादून ,
👉 24 घंटे में खुलासा – प्रेमनगर पुलिस ने छात्र को किया गिरफ्तार
👉 गिरफ्तार आरोपी – वेद भारद्वाज (21 वर्ष), बी-फार्मा तृतीय वर्ष का छात्र, मूल निवासी मथुरा (उ.प्र.)
👉 आरोपी के कब्जे से अवैध देशी तमंचा, 1 जिंदा और 1 खोखा कारतूस बरामद
👉 छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद, दूसरे गुट को डराने की नीयत से हॉस्टल के बाहर फायरिंग
👉 पुलिस ने आरोपी छात्र के विरुद्ध यूनिवर्सिटी प्रशासन को रिपोर्ट भेजी
👉 अन्य फरार छात्रों की तलाश में पुलिस की दबिशें जारी
घटनाक्रम
-
घटना: गंगोत्री बॉयज हॉस्टल (प्रेमनगर) के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग।
-
शिकायत: हॉस्टल संचालक साहिल ग्रेवाल ने पुलिस को दी सूचना।
-
सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक फायरिंग कर भागते दिखे।
-
मामला दर्ज कर 4 पुलिस टीमें गठित की गईं।
-
दबिश के बाद आरोपी वेद भारद्वाज गिरफ्तार, अन्य छात्र अब भी फरार।
आरोपी का कबूलनामा
-
यूनिवर्सिटी में दो गुटों में लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई।
-
वेद भारद्वाज के गुट और विभव तिवारी के गुट के बीच गर्मियों की छुट्टियों से पहले से विवाद।
-
नए सत्र की शुरुआत पर तनाव और बढ़ा।
-
दूसरे गुट को डराने के लिए हॉस्टल के बाहर फायरिंग की गई।
⚡ पुलिस की सख्ती: “कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, यूनिवर्सिटी कैंपस को असामाजिक गतिविधियों से मुक्त रखा जाएगा।”