जनता का अटूट विश्वास: 4 घंटे चला डीएम सविन बंसल का जनदर्शन, मौके पर ही हुए जनहित फैसले

देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से शुरू हुई डीएम जनदर्शन पहल लोगों के लिए राहत का जरिया बनती जा रही है। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम करीब चार घंटे तक चला।

इस दौरान 150 से अधिक शिकायतें सामने आईं, जिनमें भूमि विवाद, नगर निगम, एमडीडीए, लोनिवि, पुलिस, वन, विद्युत समेत अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल रहे।

🎯 मौके पर हुए फैसले

  • सुशीला देवी (चुक्खुवाला) – असहाय महिला ने मकान मरम्मत, पेंशन और इलाज की गुहार लगाई।
    🔹 डीएम ने आपदा मद से मकान मरम्मत प्रस्तावित करने, सीएमओ को उपचार कराने और समाज कल्याण अधिकारी को पेंशन की कार्रवाई के निर्देश दिए।

  • भरत सिंह बुटोला (प्रेमनगर) – 2012 में खरीदी जमीन पर कब्जा न मिलने की शिकायत।
    🔹 तहसीलदार विकासनगर को कार्रवाई के निर्देश।

  • शिव देवी (कांसवाली प्रेमनगर) – बेटे ने अंगूठा लगवाकर संपत्ति हड़पी।
    🔹 तहसीलदार विकासनगर को रिपोर्ट देने के आदेश।

  • सावित्री देवी (विकासनगर क्षेत्र) – बेटे द्वारा घर से निकालने और बेटी को दी गई भूमि पर विवाद की शिकायत।
    🔹 तहसीलदार विकासनगर को विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश।

  • कलम सिंह कृषाली (बुजुर्ग) – बेटे द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत।
    🔹 उप जिलाधिकारी डोईवाला को भरणपोषण अधिनियम में कार्यवाही के निर्देश।

  • राजेश्वरी देवी – बेटे और पोते के दिव्यांग होने पर आर्थिक सहायता की मांग।
    🔹 संबंधित विभाग को मदद सुनिश्चित करने के निर्देश।

  • भगवती प्रसाद (85 वर्षीय, हरिपुर ऋषिकेश) – घर पर नाली न बनने की शिकायत।
    🔹 जिला पंचायतराज अधिकारी और एएमएनए से संयुक्त आख्या मांगी गई।

  • लखवाड़ निवासी लदुर सिंह – बांध प्रभावित मुआवजा राशि न मिलने की शिकायत।
    🔹 एसएलएओ को रिपोर्ट देने के निर्देश।

  • बद्रीपुर निवासी – बंदरों के आतंक से निजात की मांग।
    🔹 संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश।

👥 मौजूद अधिकारी

जनदर्शन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, अपर नगर आयुक्त रजा अब्बास, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

4 thoughts on “जनता का अटूट विश्वास: 4 घंटे चला डीएम सविन बंसल का जनदर्शन, मौके पर ही हुए जनहित फैसले

  1. Your blog has quickly become one of my favorites. Your writing is both insightful and thought-provoking, and I always come away from your posts feeling inspired. Keep up the phenomenal work!

  2. helloI like your writing very so much proportion we keep up a correspondence extra approximately your post on AOL I need an expert in this space to unravel my problem May be that is you Taking a look forward to see you

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *