गैरसैंण (भराड़ीसैंण) –
धराली आपदा और लगातार हो रही भारी बारिश के बीच 19 अगस्त से गैरसैंण में शुरू हो रहा विधानसभा का मानसून सत्र सरकार और प्रशासन के लिए दोहरी चुनौती लेकर आया है।
मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक बारिश जारी रहने का अलर्ट जारी किया है, जिससे विधानसभा सचिवालय और सरकार की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में सरकारी अमले को आपदा प्रबंधन और सत्र के सुचारू संचालन दोनों पर समानांतर ध्यान देना होगा।
🚨 सड़क मार्ग बनी बड़ी चुनौती
-
बदरीनाथ हाईवे कई स्थानों पर अवरुद्ध।
-
कौड़ियाला में पिछले ढाई दिन से मार्ग बंद, खोलने में मशक्कत जारी।
-
कमेडा और सिरोबगड़ में भी हालात खराब।
-
कर्णप्रयाग से गैरसैंण का मार्ग भी आसान नहीं, जखेड़, सिरोली और आदिबदरी के पास लगातार भूस्खलन से आवाजाही प्रभावित।
🏛 तैयारियां
-
विधानसभा सचिवालय ने ग्रीष्मकालीन राजधानी में सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
-
सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी रविवार और सोमवार से गैरसैंण के लिए रवाना हो रहे हैं।
-
एक टीम पहले ही पहुंच चुकी है, दूसरी रविवार को रवाना हुई।
सुबोध उनियाल, संसदीय कार्यमंत्री ने कहा –
“सरकार गैरसैंण सत्र का सफलतापूर्वक संचालन करने को तैयार है। सरकार हर चुनौती से निपटने में सक्षम है।”