देहरादून ,
आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने परेड ग्राउंड में आयोजित रैतिक परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
SSP ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण हों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष अतिथियों व आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतज़ाम करने और वाहनों की पार्किंग केवल पूर्व-निर्धारित स्थलों पर ही कराने पर जोर दिया।
इस वर्ष परेड में 10 प्लाटून शामिल हो रहे हैं—देहरादून पुलिस, ITBP, CRPF, हरियाणा पुलिस, 40वीं वाहिनी PAC (दो प्लाटून), 40वीं वाहिनी PAC महिला प्लाटून, PRD, होमगार्ड और NCC बॉयज।