टिहरी झील से डूबे युवक का शव बरामद

देहरादून ,

एसडीआरएफ टीम द्वारा विगत दिनों नगुण बैरियर के पास झील में डूबे युवक की खोजबीन हेतु लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में आज जनपद टिहरी के थाना कंडीसौड़ द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि नगुण के पास टिहरी झील में एक शव दिखाई दे रहा है। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मौके पर पहंुचकर शव को बरामद कर लिया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बताया कि युवक की पहचान गौरव नौटियाल पुत्र नरेश नौटियाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम डोबन, थाना छाम, जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई जो विगत 21 जुलाई 2023 को नगुड़ बैरियर के पास झी में डूब गया था। इस दौरान टीम के सदस्यों में आशिक अली, रमेश भट्ट, लक्ष्मण सिंह, रजत तोमर, रमेश उनियाल, चंदन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *