देहरादून,
पंचायत चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड STF ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए हरियाणा से लाई जा रही 322 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई देहरादून के आशारोड़ी चेकिंग बैरियर पर की गई, जहां STF और थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली।
कार की डिग्गी से रॉयल स्टैग (चंडीगढ़ ब्रांड) की लगभग 27 पेटियों में भरी शराब जब्त की गई। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
🔍 गिरफ्तार अभियुक्त की जानकारी:
-
नाम: सुनील कुमार
-
पिता का नाम: रामचंद्र
-
निवासी: करोरा, जनपद कैथल (हरियाणा)
🛑 बरामद सामग्री:
-
322 बोतल अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टैग, चंडीगढ़ ब्रांड)
-
हरियाणा नंबर की कार – HR 51BB 0504
🗣️ पूछताछ में खुलासा:
गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि वह यह शराब चंडीगढ़ से खरीदकर देहरादून के चूना भट्टा (रायपुर क्षेत्र) में सप्लाई करने जा रहा था। STF को पूछताछ में इस अवैध तस्करी नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिन पर कार्रवाई जारी है।
⚠️ चुनाव से पहले बढ़ी चौकसी:
राज्य में पंचायत चुनावों के मद्देनजर STF पहले से ही सतर्क है और हरियाणा-पंजाब से शराब तस्करी की संभावनाओं को देखते हुए विशेष निगरानी की जा रही है।
गौरतलब है कि रायपुर थाना क्षेत्र पूर्व में भी नकली शराब के बड़े खेपों की बरामदगी के लिए सुर्खियों में रहा है। ऐसे में यह सवाल अहम हो जाता है कि इस शराब की सप्लाई किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी और क्या इसमें स्थानीय नेटवर्क भी सक्रिय है।