हास्टलों, होम स्टे व आवासीय भवनों पर दून पुलिस का चेकिंग अभियान, 35 मालिकों पर ₹3.5 लाख का जुर्माना – uttarakhandawaaz.in

हास्टलों, होम स्टे व आवासीय भवनों पर दून पुलिस का चेकिंग अभियान, 35 मालिकों पर ₹3.5 लाख का जुर्माना

सेलाकुई (देहरादून) ,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दून पुलिस ने मंगलवार को सेलाकुई क्षेत्र में होम स्टे, हॉस्टलों और आवासीय भवनों में अचानक चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान बाहरी व्यक्तियों व किरायेदारों के सत्यापन को लेकर किया गया।

इस दौरान पुलिस ने कुल 35 भवन स्वामियों के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ₹3,50,000 का जुर्माना लगाया। यह जुर्माना सत्यापन में अनियमितता, नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी न देने पर किया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान 22 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ भी की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने और बाहरी व्यक्तियों की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई जरूरी है।

थाना सेलाकुई की कई टीमें इस अभियान में जुटीं रही और चेकिंग अभी भी जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि सत्यापन न कराने वालों पर इसी प्रकार सख्त कार्रवाई होती रहेगी।


पुलिस की अपील:
क्षेत्र के सभी भवन स्वामी और किरायेदार समय से पुलिस सत्यापन कराएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *