देहरादून ,
राज्य सरकार के निर्देशानुसार यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत जन-जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान के तहत आज वार्ड 57 नेहरू कॉलोनी में एक विशेष रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप का संचालन पार्षद विवेक कोठारी की अगुवाई में किया गया।
इस अवसर पर कुल 35 नवविवाहित जोड़ों ने अपने विवाह का पंजीकरण कराकर UCC के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया। कैंप में लोगों को UCC से जुड़े अधिकारों और प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई। पार्षद कोठारी ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना और सभी विवाहों को विधिसम्मत तरीके से दर्ज करना है।
स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना की और इसे एक सकारात्मक कदम बताया, जिससे सामाजिक न्याय और लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलेगा।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस तरह के रजिस्ट्रेशन कैंप आगामी दिनों में अन्य वार्डों में भी लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह सुविधा पहुंच सके।