रद्दी-कबाड़ की आड़ में नशे की तस्करी, दून पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर

743 किलो अवैध गांजा बरामद, दो मोटरसाइकिलें सीज
देहरादून ,

रद्दी और कबाड़ के कारोबार की आड़ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 1 किलो 743 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने सीज कर दी हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें प्रेमनगर थाना और कोतवाली ऋषिकेश पुलिस की अहम भूमिका रही।


थाना प्रेमनगर: कबाड़ी की आड़ में गांजा तस्करी

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • नाम: रीनूनाथ

  • पिता का नाम: श्री प्रकाश नाथ

  • निवासी: चोरखाला, सपेरा बस्ती, सहसपुर, देहरादून

  • उम्र: 30 वर्ष

बरामदगी:

  • 1 किलो 65 ग्राम अवैध गांजा

  • मोटरसाइकिल नंबर: UK16-E-1621 (सीज)

घटना का विवरण:
29 मई को प्रेमनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौकी विधोली गेट के पास चेकिंग के दौरान रीनूनाथ को पकड़ा। आरोपी रद्दी-कबाड़ खरीदने की आड़ में गांजा तस्करी कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्वयं भी नशे का आदी है और सेलाकुई क्षेत्र से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर प्रेमनगर क्षेत्र के मजदूरों और छात्रों को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था।


कोतवाली ऋषिकेश: युवक से 678 ग्राम गांजा बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • नाम: सचिन रांगड़

  • पिता का नाम: पूरण सिंह रांगड़

  • निवासी: गली नंबर 42, बीच गढ़ी श्यामपुर, ऋषिकेश

  • उम्र: 37 वर्ष

बरामदगी:

  • 678 ग्राम अवैध गांजा

  • मोटरसाइकिल स्प्लेंडर नंबर: UK07-AK-5204 (सीज)

घटना का विवरण:
29 मई को खांडगांव तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने सचिन रांगड़ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 678 ग्राम गांजा मिला। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

दून पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है और बताया कि आगे भी ऐसे तत्वों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *