फैक्ट चेक: बंजी जंपिंग हादसे का वायरल वीडियो ऋषिकेश का नहीं, नेपाल का और AI-जनरेटेड होने की पुष्टि – uttarakhandawaaz.in

फैक्ट चेक: बंजी जंपिंग हादसे का वायरल वीडियो ऋषिकेश का नहीं, नेपाल का और AI-जनरेटेड होने की पुष्टि

देहरादून ,

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में तीन व्यक्तियों को एक बंजी जंपिंग एलिवेटेड प्लेटफार्म पर खड़े दिखाया गया है, जो अचानक ढह जाता है और सभी लोग गहरी खाई में गिरते नजर आते हैं। इस वीडियो को कथित रूप से उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र से जोड़ा जा रहा है।

हालांकि, देहरादून पुलिस द्वारा इस वीडियो की सघन जांच के बाद यह सामने आया है कि वायरल वीडियो न केवल भ्रामक है, बल्कि AI-जनरेटेड भी है।

पुलिस जांच में क्या सामने आया?

  • वीडियो में दिखाया गया बंजी जंपिंग प्लेटफार्म उत्तराखंड का नहीं, बल्कि नेपाल स्थित The Cliff नामक एक रिसॉर्ट से मेल खाता है।

  • प्रारंभिक तकनीकी विश्लेषण से वीडियो के AI तकनीक से जनरेट किए जाने की पुष्टि हुई है।

  • कुछ अराजक तत्वों द्वारा इस वीडियो को ऋषिकेश का बताकर जानबूझकर सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाया जा रहा है।

पुलिस की चेतावनी और कार्रवाई

  • एसएसपी देहरादून के निर्देश पर वायरल वीडियो की तथ्यात्मक जांच करवाई गई थी।

  • देहरादून पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और तथ्यहीन सामग्री फैलाने वालों की पहचान की जा रही है।

  • कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है उन लोगों के खिलाफ, जो झूठी खबरें फैलाकर आमजन को गुमराह कर रहे हैं।

आमजन से पुलिस की अपील

देहरादून पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी खबर या वीडियो को बिना आधिकारिक पुष्टि के शेयर न करें। ऐसा करना आईटी एक्ट समेत अन्य कानूनों के तहत दंडनीय अपराध हो सकता है। वायरल वीडियो का ऋषिकेश से कोई संबंध नहीं है। यह न केवल नेपाल स्थित स्थान से प्रेरित है बल्कि इसे AI तकनीक से तैयार किया गया है। सोशल मीडिया पर इस प्रकार की झूठी सूचनाएं फैलाना कानूनन अपराध है और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *