सड़कों पर मस्ती उतारने की ‘फुल डोज’ दे रही दून पुलिस – वायरल स्टंट वीडियो पर सख्त कार्रवाई

देहरादून ,

देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में कुछ युवकों की सड़क पर चौपहिया वाहनों से खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहे स्टंट न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन थे, बल्कि राहगीरों की जान को भी जोखिम में डाल रहे थे।

वायरल होने का शौक पहुंचा थाने

वीडियो सामने आते ही एसएसपी देहरादून ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

रायपुर थाना पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए वीडियो में नजर आ रहे दो थार और एक सफारी वाहन को सीज कर दिया है। तीनों चालकों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की गई है।


वाहन चालकों का विवरण:

  1. अमित गर्ग, पुत्र केवल कृष्ण गर्ग – निवासी 196 ए, राजपुर रोड, देहरादून

  2. ऋतिक, पुत्र कपिल देव पवार – निवासी IDPL कॉलोनी, ऋषिकेश, जनपद देहरादून

  3. मेहुल वर्मा, पुत्र राम वर्मा – निवासी नत्थनपुर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून


सीज किए गए वाहन:

  1. UK07 FA 2255 – लाल रंग की थार

  2. UK12 D 5200 – काले रंग की सफारी

  3. UK07 FK 3003 – काले रंग की थार


दून पुलिस का सख्त संदेश:

“सड़कें स्टंट के लिए नहीं, सफर के लिए होती हैं। नियम तोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।” – एसएसपी देहरादून

दून पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को आम जनता ने सराहा है। यह घटना उन युवाओं के लिए भी सबक है जो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में कानून और जान दोनों को दांव पर लगा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *