केदार खण्ड पहाड़ी जनकल्याण समिति बनी ‘निक्षय मित्र’, 10 टीबी मरीजों को गोद लेकर शुरू किया पोषाहार वितरण कार्यक्रम – uttarakhandawaaz.in

केदार खण्ड पहाड़ी जनकल्याण समिति बनी ‘निक्षय मित्र’, 10 टीबी मरीजों को गोद लेकर शुरू किया पोषाहार वितरण कार्यक्रम

देहरादून,

केदार खण्ड पहाड़ी जनकल्याण समिति, देहरादून ने सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज दस टीबी रोगियों को एक वर्ष के लिए गोद लिया और उन्हें नियमित पोषाहार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली। इस पहल के तहत जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा ने बताया कि टीबी रोगियों की मृत्यु का एक प्रमुख कारण कुपोषण है। उन्होंने बताया कि “यदि समाज के सभी वर्ग व संस्थाएं टीबी रोगियों को पोषाहार उपलब्ध कराने में सहयोग करें, तो इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।” उन्होंने समिति के प्रयास की सराहना करते हुए संस्था के पदाधिकारियों का धन्यवाद व अभिनंदन किया।

संस्था के अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह नेगी ने आश्वस्त किया कि समिति केवल इन दस मरीजों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अन्य ज़रूरतमंद टीबी रोगियों की भी यथासंभव सहायता करेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की जिला महामंत्री श्रीमती गोदावरी थापली ने संस्था की प्रशंसा करते हुए मरीजों से संवाद किया और उन्हें संतुलित आहार व जीवनशैली के प्रति जागरूक किया।

वार्ड नंबर दो के पार्षद श्री सागर लामा ने इस मौके पर अनुरोध किया कि उनके वार्ड में टीबी जांच हेतु एक विशेष शिविर आयोजित किया जाए, जिसके लिए वे पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष श्री अनिल गौड़, कोषाध्यक्ष श्री विजय सिंह बेलवाल, STS श्रीमती मनीषा क्षेत्री, तथा अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *