देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जिले के मुनि की रेती स्थित आस्था पथ पर आयोजित “धर्म संसद” कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की जीवनरेखा है, और इसकी सुरक्षित, सुव्यवस्थित तथा सुगम संचालन के लिए सरकार ने हरसंभव प्रयास किए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य में अब शीतकालीन यात्रा भी प्रारंभ की गई है, जिससे श्रद्धालु व पर्यटक वर्षभर उत्तराखंड आ सकें। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा उत्तरकाशी आगमन के दौरान शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करने का भी उल्लेख किया।
धामी ने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के नियमों का पालन करने का अनुरोध करते हुए चारधाम यात्रा के आध्यात्मिक एवं धार्मिक स्वरूप को बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित होगी और अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान किया।