*चौकी इंचार्ज व एक सिपाही को किया निलंबित*
नैनीताल ,
पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा आज 02 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कठोर कार्यवाही अमल में लाई गई है। यह कार्यवाही विभागीय सख्ती और जवाबदेही को स्थापित करने की दिशा में की गई है।
पहला कारण, उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार (चौकी प्रभारी राजपुरा) ने 27/28-04-2025 को रात्रि अधिकारी ड्यूटी के दौरान एक आत्महत्या की सूचना उच्च अधिकारियों को नहीं दी, घटनास्थल से साक्ष्य नहीं जुटाए तथा थाने की अन्य टीम द्वारा पकड़े गए व्यक्ति पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने जैसी गंभीर लापरवाही दिखाई।
पर भी अनुशासनहीनता एवं गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने पर निलंबित किया गया है।साथ ही मामले में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन की भी विभागीय जांच खोली गई है।
इस कारवाई के संदर्भ में कप्तान श्री मीणा ने बताया कि”जनपद नैनीताल पुलिस में अनुशासन और कर्तव्यपालन सर्वोपरि है। ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा उत्तरदायित्वहीन व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की गरिमा, आम जनता का विश्वास और पुलिस की साख बनाए रखने हेतु सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी पुलिसकर्मी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें अन्यथा कारवाई की जाएगी।