देहरादून,
अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया।
दिनांक 25-04-2025 को मुस्लिम कॉलोनी क्षेत्र में दून पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का गहन सत्यापन किया। इस दौरान ऐसे भवन स्वामियों की पहचान की गई जिन्होंने अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था।
अभियान के तहत 35 भवन स्वामियों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर ₹3,50,000 का जुर्माना लगाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अन्य जनपदों या प्रदेशों से आकर देहरादून में रहने वाले व्यक्तियों का सत्यापन अत्यंत आवश्यक है, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके।
दून पुलिस ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की है कि वे अपने किरायेदारों का समय पर सत्यापन कराएं और नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
