देहरादून,
हरिद्वार में पुलिस वाले पर हमला कर उसके आंख फोड़ कर भागने वाले 50000 के इनामी आरोपी को उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। यह शख्स पिछले साल दो पुलिस वालों पर हमला कर मौके से फरार हो गया था।
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी घुमंतू जनजाति पारदी ग्रहों का बदमाश है। उसके ऊपर पूर्व में भी छह मामले दर्ज है। पुलिस वाले पर हमला करने के मामले में सात लोग नामजद थे। जिसमें से पुलिस ने 6 को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था जिस की नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।