रूड़की ,
रूड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चैकिंग दौरान दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी की 10 बाइके और एक ई रिक्शा बरामद की है।।आपको बता दें कि पुलिस को काफी लंबे समय से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं की सूचना मिली थी।।वही पकड़े गए आरोपी यूपी मुजफरनगर के रहने वाले हैं।।एसपी देहात का कहना है कि पकड़े गए आरोपियो के गैंग की तलाश भी जा रही है साथ ही दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।।वही आरोपियों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया है।।फिलहाल अभी सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।
