अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बरामद की गयी करीब 200 ग्राम हेरोईन की बड़ी खेप
एसएसपी एसटीएफ के दिए गए दिशा निर्देशों पर एसटीएफ कुमायूँ युनिट द्वारा की गयी बड़ी कार्यवाही 25 लाख कीमत की हेरोईन बरामद
देहरादून ,
STF कुमायूँ यूनिट द्वारा कल पुलभट्टा थाने की टीम को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए पुलभट्टा के बरा क्षेत्र से एक तस्कर तसब्बर हुसैन पुत्र अकबर हुसैन निवानी ग्राम सैजना थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर को करीब 200ग्राम हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की इस कार्यवाही में हे0का0 गोविंद बिष्ट की विशेष भूमिका रही।
STF टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। पूर्व में थाना किच्छा में अभियुक्त के ऊपर लड़ाई-झगड़ा मारपीट , आर्म्स एक्ट व गोकशी के मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
*अभियुक्त – तसब्बर हुसैन पुत्र अकबर हुसैन निवानी ग्राम सैजना थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर, उम्र- 50 वर्ष।*
*बरामदगी*
*200 ग्राम हेरोईन(स्मैक)*