पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश करने की तैयारी

हरिद्वार,

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को कुछ ही देर में रानीपुर कोतवाली पुलिस की टीम मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही है। जिसके बाद उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा। रानीपुर कोतवाली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के समर्थकों का बड़ी संख्या में जमाबड़ा लगा हुआ है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग और मारपीट के मामले में हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। देहरादून पुलिस ने देर रात कुंवर प्रणव को हिरासत में लिया और रानीपुर कोतवाली ले जाया गया। जहां रात भर पुलिस कस्टडी में रखा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और पूरे घटनाक्रम के संबंध में विस्तार से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने इस प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *