हरकी पैड़ी क्षेत्र में यात्रियों से अभद्रता करते 22 भिखारी दबोचे

हरिद्वार ,

हरकी पैड़ी क्षेत्र में यात्रियों से भीख मांगने के नाम पर उनके साथ अभद्रता करते हुए हंगामा कर उत्पात मचाते करीब दो दर्जन भिखारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनमे खिलाफ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में चालान कर दिया। हरकी पैड़ी चैकी प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि बीती रोज सूचना मिली कि सुभाष घाट पर कुछ भिखारी यात्रियों के साथ भीख मांगने के नाम पर उनके साथ अभद्रता करत हुए हंगामा करते हुए उत्पात मचा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों के साथ अभद्रता करते हुए हंगामा कर रहे 22 भिखारियों को पुलिस ने दबोच लिया। जिनको चैकी लाया गया। पूछताछ के दौरान भिखारियों ने अपना नाम बिटूटू पुत्र सुभाष, महेश पुत्र कुवीर, श्याम लाल पुत्र मोहन लाल, शाहनवाज पुत्र केशर अहमद, संजय पुत्र इन्द्रेश, सुखदेव पुत्र हरिराम, सुधीर पुत्र संजय, संदीप पुत्र महेन्द्र, मुकेश पुत्र हरिओम, देवेन्द्र पुत्र सुरेश, प्रेमलाल पुत्र मोहन लाल, कैलाश पुत्र मोहन लाल, निवासीगण चण्डीघाट पुल ग्राम माजरा थाना श्यामपुर हरिद्वार, सचिन पुत्र सुरेन्द्र, श्याम बहादुर पुत्र जीवन बहादुर, सलीम पुत्र सैयदूल, कलोजी माजी पुत्र मिटू माजी, नजर पुत्र अबरार, उमेश पुत्र जंगली, घनश्याम पुत्र जगदीश, सोनू पुत्र लाल सिंह, धर्मपाल पुत्र कल्याण और अर्जुन पुत्र नाथीराम निवासीगण लालजीवाला कोतवाली नगर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *