धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, समान नागरिक संहिता नियमावली को दी मंजूरी

धर्म और जाति के भेदभाव को खत्म करेगा UCC

UCC की नियमावली पर लगाई धामी कैबिनेट ने मुहर

देहरादून,

उत्तराखंड कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) के लिए नियमावली को मंजूरी दे दी।

धामी सरकार की आज की कैबिनेट बैठक नए साल की पहली कैबिनेट बैठक है. इस बैठक में धामी सरकार ने उत्तराखंडवासियों को बड़ी सौगात दी है. धामी सरकार की कैबिनेट में यूसीसी नियामवली को मंजूरी दे दी गई है. बैठक में कुल 11 प्रस्तावों पर विचार हुआ, जिसमें यूसीसी को मंजूरी मिलना प्रमुख है।

धर्म और जाति के भेदभाव को खत्म करेगा UCC
यूसीसी का उद्देश्य राज्य में सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू करना है, जिससे धर्म, जाति, समुदाय या लिंग के आधार पर भेदभाव को समाप्त किया जा सके. धामी सरकार का ये निर्णय राज्य के नागरिकों के बीच समानता सुनिश्चित करने के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *