हरिद्वार ,
बहादराबाद पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल कार को सील कर दिया। बहादराबाद थाना एसओ के अनुसार बीती देर शाम को शांतरशाह चैकी पुलिस क्षेत्र में चैकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध आई-10 को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार चालक पुलिस के चैकिंग अभियान को देखते ही कार की स्पीड तेज कर दी। जिस पर पुलिस टीम को शक होने पर उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने 20 पेटी देशी शराब की बरामद करते हुए दो आरोपियों को दबोचा है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम विशाल पुत्र बीरम सिंह निवासी ग्राम सड़ोली झबरेड़ा हरिद्वार और राहुल पुत्र जागशेर निवासी रण देवी नकुल सहारनपुर यूपी बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।