बहादराबाद से चोरी हुआ थार वाहन हरियाणा से बरामद, एक गिरफ्तार

बहादराबाद से चोरी हुआ थार वाहन हरियाणा से बरामद, एक गिरफ्तार
आधुनिक उपकरण, हाई सिक्योरिटी लॉक, फर्जी आरसी-आईडी बरामद
पुलिस टीम ने फिल्मी अदांज में वाहन चोर को दबोचा, साथी फरार
अंतरराज्यीय चैपहिया वाहन चोर गिरोह का हुआ खुलासा
आरोपी पर विभिन्न प्रांतों में अलग-अलग धाराओं में 51 मुकदमें
हरिद्वार ,

बहादराबाद पुलिस ने क्षेत्र से चोरी हुई महिन्द्रा थार वाहन का पीछा करते हुए हरियाणा से बरामद करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पदार्फाश करते हुए एक सदस्य को गिरफ्तार किया हैं, जबकि उसके साथी फरार हैं। पुलिस टीम ने वाहन चोर का पीछा करते हुए फि़ल्मी अदांज में टॉयरों पर गोली चलाकर घेर घोट कर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी से आधाुनिक उपकरण, हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट, लॉक, फर्जी आरसी और आईडी आदि बरामद की है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 51 मुकदमें विभिन्न धाराओं में दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस गिरोह के फरार हुए सदस्यों की तलाश में जुट गयी है। इस बात का खुलासा एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने सीसीआर टॉवर के सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई 23 को अतमलपुर बोंगला बहादराबाद हरिद्वार निवासी मनीष कुमार ने तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि उसके घर के बाहर से अज्ञात द्वारा महिन्द्रा थार वाहन को चोरी कर ले गया है। जिसकी काफी तलाश की गयी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर थार वाहन को बरामद करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से मिले अहम सुराग के जरिये पुलिस टीम चोरी हुई थार वाहन का पीछा शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि हरियाणा के ग्राम जैदापुर, परवल से करमन टोल प्लाजा के पास बहादराबाद से चोरी हुई थार वाहन नजर आयी। जिसका पीछा करते हुए पुलिस टीम ने मौका देखकर थार वाहन के आगे अपना वाहन लगाकर रोकने का प्रयास किया। लेकिन थार वाहन चालक ने वाहन को बेक कर वापस मोड़ कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए फिल्मी अदांज में थार वाहन के टॉवरों पर फॉयर झोक कर पंचर कर दिया। पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए घेर घोट कर वाहन को घेर कर चालक को दबोच लिया। जबकि उसके साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस टीम ने आरोपी से आधाुनिक उपकरण, हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट, लॉक, फर्जी आरसी और आईडी आदि बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रतन सिंह पुत्र बत्तू सिंह निवासी शिवनगर कॉलोनी जयपुर राजस्थान बताते हुए खुलासा किया कि वह अपनी टीम के साथ मिलकर वाहनों के पूरे लाँक सिस्टम को ही बदलकर नया लाँक सैट कर नई चाबी की मदद से गाड़ी चोरी कर लेता था और फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर भारत के अन्य राज्यों में बेच देता था। नये सेंसर वाले वाहनों को कोडिंग मशीन से डिकोड करके, उसकी नई चाबी बनाकर साफ्टवेयर हैक कर चोरी कर लेते यदि कोई पुराना वाहन चुराते थे, तो उनको मेवात, दिल्ली आदि स्थानों पर कटवा देते थे। आरोपी ने बताया कि वर्ष 2017 में जेल में रहने के दौरान फरार साथी के सम्पर्क में आया और इसी महीने जमानत पर छूटने और कई राज्यों में चल रहे मुकदमों में हो रहे खर्चो से आर्थिक तंगी से जूझने के कारण हरिद्वार आया और अपने साथी के साथ मिलकर बहादराबाद क्षेत्र से थार वाहन चोरी कर ले गये। आरोपी के खिलाफ विभिन्न राज्यों में अलग-अलग धााराओं में 51 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता के दौरान अंतरराज्यीय गिरोह का पदार्फाश करने वाली पुलिस टीम में बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह, उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल, उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह, कांस्टेबल राहुल देव, रणजीत सिंह, वीरेन्द्र सिंह मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *