ऋषिकेश से हरियाणा जा रहे ट्रक में लगी आग – uttarakhandawaaz.in

ऋषिकेश से हरियाणा जा रहे ट्रक में लगी आग

हरिद्वार ,

ऋषिकेश से हरियाणा माल लेकर जा रहे ट्रक में रूड़की में हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर के निकट अब्दुल कलाम चैक पर अचानक आग लग गयी। ट्रक चालक ने समय रहते कूद कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि आग ट्रक के केबिन में शार्ट सर्किट के चलते लगी। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर घंटो मशकत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश से हरियाणा माल लेकर जा रहे ट्रक में बीती रात रूड़की थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर के निकट अब्दुल कलाम चैक पर अचानक आग लग गयी। जिसकी जानकारी लगते ही ट्रक ने कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा हैं कि आग ट्रक के केबिन में लगी, सम्भावना जताई जा रही हैं कि आग शार्ट सर्किट के चलते लगी होगी। दमकल विभाग कर्मियों की त्वरित रेस्पॉंस से आग को डीजल के टैक और ट्रक में लदे माल तक पहुंचने से बचा लिया। जिससे ट्रक में लदा लाखों का माल स्वाह होने से बचा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *